बहराइच जिले की एक महिला ने जन्म दिया कोलोडियन बच्चा, स्वास्थ्य कर्मियों के उड़े होश | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:बहराइच जिले की एक महिला ने जन्म दिया कोलोडियन बच्चा, स्वास्थ्य कर्मियों के उड़े होश | New India Times

बहराइच जिला के हुजूरपुर थाना अंतर्गत ग्राम गोड़रिया गांव की महिला ने शुक्रवार की देर रात पीएचसी खुटेहना में कोलोडियन बेबी को जन्म दिया। नवजात देखने में प्लाटिक की तरह लग रही थी। इसे देखकर प्रसव कराने वाली नर्स भौंचक्का रह गई, क्योंकि नवजात के चिल्लाने के साथ उसकी त्वचा फट रही थी। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे घर लेकर चले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गोड़रिया की रहने वाली गीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर देर शाम खुटेहना स्थित पीएचसी ले जाया गया। एक घंटे बाद सामान्य प्रसव हुआ। इस दौरान नवजात पूरी तरह से प्लास्टिक जैसा रहा। स्टॉफ नर्स संध्या ने बताया कि नवजात को देखकर वह डर गई। हालांकि सामान्य बच्चे की तरह वह भी प्रसव के दौरान चिल्लाई। इसी के साथ उसकी त्वचा भी फट रही थी। उसने नवजात को जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन अस्पताल न ले जाकर सीधे घर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

By nit

2 thoughts on “बहराइच जिले की एक महिला ने जन्म दिया कोलोडियन बच्चा, स्वास्थ्य कर्मियों के उड़े होश”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.