मोहम्मद शहूद, मुबारकपुर/आजमगढ़ (यूपी), NIT:

रमज़ान का मुबारक महीना जारी है, गर्मी की शिद्दत के बावजूद लगभग 15 घण्टे का रोज़ा मुसलमान मर्द औरतें व बच्चे रख रहे हैं लेकिन गर्मी, तपन, लू का असर रोज़ादारों पर नहीं पड़ रहा है, गर्मी तपन को मात देकर छोटे बच्चे भी रोज़ा रख रहे हैं। इन्हीं में रेशमी व बुनकरों के शहर मुबारकपूर के मुहल्ला बखरी पुरानी बस्ती के रहने वाले शमीम हसन के पोते कौसर हसन के लड़के रूसैद कौसर ने शदीद गर्मी और तपिश को मात देकर हँसी खुशी रोज़ा रखा। बच्चे के रोज़ा रखने पर बच्चे के माता पिता तथा परिवार के लोग, परवेज़ आज़मी जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, हसन आज़मी, शब्बर हसन, सनाया एजूकेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शमीम अहमद, गौहर अली, जाबिर हुसैन, मोहम्मद भाई, जाफर हसन, डा० सलमान अख्तर, डाॅ मन्ज़र हसन, मुहम्मद नाजिर पूर्व सभासद आदि ने रूसैद कौसर को लंबी उम्र की दुआएं दीं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि शुक्रवार के दिन चिलचिलाती धूप हद से ज्यादा तपिश और तापमान लगभाग 43 डिग्री के आस पास था। रूसैद कौसर कक्षा 1 का छात्र भी है और पांचों वक्त का नमाज़ी भी है।
