घर में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

घर में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Times

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला कजियारा में एक विवाहित महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला जिसके बाद मायके वालों ने जेठ, जेठानी आदि पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और पुलिस कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला काज़ियारा निवासी शिवकुमार गुप्ता व उसका परिवार गुरुवार रात घर में सो रहा था, शुक्रवार सुबह नींद खुली तो उन्होंने शिवकुमार गुप्ता की पत्नी रीना गुप्ता (32) का शव फंदे पर लटका हुआ देखा। परिवारजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने रीना को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रीना के मायके पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए और यहां अस्पताल में पुलिस चौकी के सामने कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिला कोतवाल रेणु सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिवारजनों को समझाया। मायके पक्ष से मृतका के भाई लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र के मुहल्ला सिटी स्टेशन मूंगफली मंडी निवासी सोनू ने रीना के जेठ कालीचरन, जेठानी व उनके पुत्र व पुत्रियों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि संपत्ति बंटवारे को लेकर जेठ व उसके परिवारजनों ने रीना की पीटकर हत्या कर दी। कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.