महाराज बाड़ा होगा नो व्हीकल जोन, 5 रूपए में दो घंटे के लिए मिलेगी साइकिल | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:महाराज बाड़ा होगा नो व्हीकल जोन, 5 रूपए में दो घंटे के लिए मिलेगी साइकिल | New India Times

ग्वालियर शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़े को नो व्हीकल जोन घोषित करने की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। यहां इसके लिए एक साइकिल स्टेण्ड भी तैयार किया जा रहा है जहां से सैलानी 5 रूपए में दो घंटे के लिए साइकिल किराए पर ले सकेंगे।

महाराज बाड़े पर दिनों दिन सैलानियों व ग्राहकों की बढ़ती संख्या और यहां वाहनों के कारण आए दिन लगने वाले जाम से निजात के लिए जिला प्रशासन स्मार्ट सिटी योजना के तहत अब महाराज बाडे को नो व्हीकल जोन के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है जिसके लिए यहां सभी हाॅकर्स तो हटाए भी गए हैं साथ ही जल्द ही बाड़ा क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध भी लग जाएगा। इतना ही नहीं यहां आने वाले सैलानियों और ग्राहकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए यहां टाउन हाॅल के बाहर एक साइकिल स्टेण्ड भी तैयार किया जा रहा है जहां लोग पांच रूपए जमा करा कर दो घंटे के लिए साइकिल किराए पर ले सकेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.