योगी आदित्यनाथ के शपथ लेते ही मैनपुरी जिले में जगह-जगह जुलूस निकालकर मनायी गयी खुशी | New India Times

गुलजार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​योगी आदित्यनाथ के शपथ लेते ही मैनपुरी जिले में जगह-जगह जुलूस निकालकर मनायी गयी खुशी | New India Timesबाबा योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद भाजपाईयों ने केसरिया होली खेल कर खूब आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी।

मैनपुरी के बड़े करहल चौराहा से शुरू हुए युवाओं के काफिले ने बाइकों पर विशाल रैली निकाली। बाइक रैली को देवकुमार सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान के पुत्र सौरभ चौहान के नेतृत्व में बाइक रैली, करहल गेट चौकी रोड होते हुए बड़ा चौराहा, संता-बसंता चौराहा, सदर बाजार, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा, स्टेशन रोड, भांवत चौराहा, राधारमन रोड, ईशन नदी तिराहा, कचहरी रोड से वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंची। ढोल-नगाड़ों की धुनों पर बाइकों के साथ चल रहे युवाओं ने योगी नाम के नारे लगाए। इस मौके पर गौरव चौहान, अनुज चौहान, अनुज भदोरिया , अंकुश, अमन, धीरु राठौर, आशुतोष, विकास भदौरिया, विशाल चौहान, दीपू भदोरिया ,राजन चौहान, आर्यन राठौर, तेजस्व चौहान मौजूद रहे। इस मौके पर सीओ मैनपुरी शहर कोतवाल लक्ष्मण सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे, और कानून ब्यवस्था चौक चौबंद रखी।

वहीं तहसील भोंगाव में थाना कोतवाली से लेकर बस स्टैंड चौराहे तक ढोल ताशों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलुस में मोदी- मोदी, योगी योगी, जयश्रीराम के नारे भी लगाये गये। वहीं क़स्बा में जगह-जगह आतिशबाजी, और मिष्ठान वितरित कर ख़ुशी का इजहार किया गया।

इस अवसर पर अस्टेन्द्र गुप्ता, सुरेंद्र चौहान, गौरव शाक्य, गौतम कठेरिया, राजेंद्र सोनी, मुकेश अग्निहोत्री, करन चौहान, शेखर दीक्षित, अंशू आदि सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.