इकरार अहमद, ब्यूरो चीफ, हरदोई (यूपी), NIT:

महाराष्ट्र के गढचिरौली में नक्सलियों द्वारा किये गये बम ब्लास्ट से देश के 16 वीर जवान शहीद हो गये हैं। जवानों की शहादत पर हरदोई के शहीद उद्यान में बुधवार की शाम अमर ज्योति पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्वांजलि अर्पित करते हुये आत्मा की शांति के लिए
ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव संजय कश्यप, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव प्रशांत मिश्रा, छात्र सभा के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र सिंह, रियासत खां, सुधीर गुप्ता, धर्मेन्द्र यादव, आमिर मंसूरी, प्रमोद गुप्ता, सनी राजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
