मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत निकाली गई रैली व कलश यात्रा | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत निकाली गई रैली व कलश यात्रा | New India Times

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप प्लान के अन्तर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं।इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सलकनपुर हाट बाजार मेें 19 मई 2019 को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदाताओं को अपने मतदान का महत्व समझाते हुए ग्रामीण जनों को मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस हेतु हाईस्कूल से श्रीराम मंदिर तक रैली व कलश यात्रा निकाली गई एवं मतदान सुनिश्चित करने के लिए आम मतदाताओं को शपथ दिलाई गई।
इस मतदाता जागरूकता रैली तथा कलश यात्रा मेें सुश्री राधा डावर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तिरला, जिला श्री गणेश सूर्यवंशी बीसी पीएमएवाई, सूरज भूरिया सचिव, ग्राम रोजगार सहायक मुकेश छटीया, सचिव धर्मेन्द्र देवड़ा, हरचंद, तोलाराम, गेन्दालाल डाली, ग्राम रोजगार सहायक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.