मतदान जागरूकता के अन्तर्गत मेहंदी और पालक के नाम पाती, स्वलिखित नारों से मतदान के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान | New India Times

पंकज शर्मा, तिरला/धार (मप्र), NIT:

मतदान जागरूकता के अन्तर्गत मेहंदी और पालक के नाम पाती, स्वलिखित नारों से मतदान के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान | New India Times

लोकसभा निर्वाचन 2019 के अन्तर्गत मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए श्रीमती ममता वैरागी लेखिका व शिक्षिका द्वारा भी आम मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से और कविताएं लिखकर तो कभी पालकों व परिजनों के नाम पाती लिखवाकर जागरूकता का संदेश दिया है। इसी के तहत अपने मोहल्ले मेें मतदान जागरूकता को लेकर मेहंदी लगवाई और बच्चों से अपने पालकों के नाम मतदान करने संबंधी पाती लिखवाई ताकि मतदान प्रतिशत बढे और मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया गया। उनके इस काम को सभी ने सराहा है।

बच्चों की पाती, पालक के नाम
आज फिर संवार दे, राष्ट्र का आंगन
और मजबुती, से थामे हम दामन।
सारे काम भूलकर, एक रखें ध्यान।
चाहे जो हो जाय, हम करें मतदान।
दादा-दादी, काका-काकी आओ मम्मी पापा।
एक छोटु की बात सून लो, यही बताती शाला।
जीवन में खुशियां, पाओ, ऐसा हम नन्हे कहते।
अपना-अपना मत देदो, यही पाती हम लिखते।।

ममता वैरागी

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.