भोपाल के वार्ड 41 में मची पानी की त्राहि, पार्षद समीना रेहान सिद्दीकी ने तत्काल डलवाई बूस्टर लाइन | New India Times

नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के वार्ड 41 में मची पानी की त्राहि, पार्षद समीना रेहान सिद्दीकी ने तत्काल डलवाई बूस्टर लाइन | New India Times

भोपाल में भीषण गर्मी ने की आमद ने जहां लोगों को बेहाल कर रखा है वहीं पानी की किल्लत ने राजधानी वासियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया हैं। भोपाल के कई इलाको में पानी की कमी साफ़ नज़र आ रही हैं। लोग जगह जगह पानी के लिए भटकते हुए नज़र आ रहे हैं।

इसी कड़ी में वार्ड 41 के बाग़ दिलकुशा, लाला लाजपत रॉय कालोनी और अंत्योदय नगर मेें मची पानी की किल्लत ने रहवासियों की हवाइयां उड़ा दी है। पानी की किल्लत को देखते हुए वार्ड 41 के तीनों कालोनियों के निवासियों ने वार्ड 41 की भारतीय जनता पार्टी की पार्षद समीना रेहान सिद्दीकी से इसकी शिकायत की। शिकायत सुनने के बाद पार्षद समीना रेहान सिद्दीकी ने बिना समय गवांए तत्काल बाग़ दिलकुशा, लाला लाजपत रॉय कालोनी और अंत्योदय नगर में दो बूस्टर लाइन डलवा दी जिससे वार्ड 41 के निवासियों को पानी की कमी से बहुत हद तक निजात मिल गई है। आज पार्षद समीना रेहान सिद्दीकी ने तीसरी बूस्टर लाइन डलवा कर पानी की कमी को पूरी तरह खत्म करके वार्ड 41 के निवासियों को राहत प्रदान की। वार्ड 41 के निवासियों ने पार्षद समीना रेहान सिद्दीकी का आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.