भोपाल का यूथ ब्रिगेड कर रहा है शहर की बस्तियों में निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र) NIT:

भोपाल का यूथ ब्रिगेड कर रहा है शहर की बस्तियों में निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 8 अप्रैल 2019 से सक्रिय रूप से सामाजिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले युवाओं के समूह यूथ ब्रिगेड द्वारा एक सार्थक मुहीम चलाई गई है जिसमें समूह द्वारा शहर के सभी बस्तियों में बारी-बारी से दस दिन के निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर बच्चों और महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। यूथ ब्रिगेड का पहला शिविर नेहरू नगर में स्थित निर्माण टीम द्वारा चलाए जा रहे उड़ान सेंटर पर लगाया गया था। यहाँ रहने वाले बच्चे आर्थिक रूप से तो कमज़ोर होते ही हैं साथ ही परिवार का माहौल भी ठीक नहीं होता जिस कारण उनकी मानसिकता भी सीमित रह जाती है। उड़ान सेंटर के बाद यूथ ब्रिगेड गोविंदपुरा के पास स्थित बस्ती में, दुर्गा नगर बस्ती में, एक मदरसे की बच्चियों के लिये और कुछ विधवा औरतों के लिए भी निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेंगे। समूह की संचालक अस्मा खान स्वयं जूडो ब्लेक बेल्ट हैं और उनके साथ आज़ाद मिशन के रोहित रावत जो कि मिक्स मार्शल आर्ट्स खेलते हैं के द्वारा बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

भोपाल का यूथ ब्रिगेड कर रहा है शहर की बस्तियों में निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन | New India Times

यूथ ब्रिगेड की संचालिका अस्मा खान ने बताया कि समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़े रखना अत्यंत आवश्यक है इसीलिए हम बस्तियों में रह रहे गरीब बच्चों और विधवा महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाना चाहते हैं। इससे न सिर्फ वे सशक्त होंगे बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी पैदा होगा। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान हम ऐसे बच्चों को भी ऑब्ज़र्व कर रहे हैं जो खेल में रूचि रखते हैं और इसमें अपना उज्ज्वल भविष्य बना पाने में भी सक्षम हैं। हम स्वयं उन्हें ट्रेनिंग देंगे और खेलों में आगे बढ़ाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.