ट्रेन निरस्त कर देने से रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भारी भीड़ | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

ट्रेन निरस्त कर देने से रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भारी भीड़ | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर थांदला रोड बामनिया, पंच पिपलिया, बजरंगगढ़, के स्टेशनों पर ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। पैसेंजर ट्रेन पार्सल के आगामी आदेश तक निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। आपको बता दे कि छोटे स्टेशनों पर रुकने वाली यात्री दो ट्रेनें मेमो और पार्सल ही हैं उनमें से एक के बन्द हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेन निरस्त कर देने से रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भारी भीड़ | New India Timesझाबूआ अलीराजपुर रेल परियोजना के कार्य की गतिशीलता को देखते हुए पश्चिमी रेलवे मण्डल ने आदेश जारी करते हुए आगामी आदेश तक कोटा वड़ोदरा पार्सल ट्रेन क्रमांक 59832 व 59831 अप एण्ड डाउन ट्रेन को निरस्त कर दिया है। ट्रेन के बन्द हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि इस ट्रेन से अधिकांश यात्री इलाज के लिए दाहोद, वड़ोदरा जाते थे और लोग काम की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन भी कर रहे हैं ऐसे में छोटे स्टेशनों पर रुकने वाली सीमित ट्रेनों में से एक के बन्द हो जाने से मेमो ट्रेन पर लोड बढ़ गया है। ऐसे में इन स्टेशनों पर एकल खिड़की पर टिकट की भीड़ देखी जा सकती है। वहीं स्टेशन भी खचाखच भरे हुए हैं। यही नहीं ट्रेन के डिब्बों में मरीज हो या अन्य यात्रि को भी खड़े खड़े सफर करना पड़ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.