ग्राम पंचायत छिदली में लगभग 80 लाख की लागत से हो रहे पानी टंकी निर्माण व पाईप लाईन कार्य किया जा रहा है गुणवत्ताहीन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत छिदली में लगभग 80 लाख की लागत से हो रहे पानी टंकी निर्माण व पाईप लाईन कार्य किया जा रहा है गुणवत्ताहीन | New India Times

सागर जिले की तहसील देवरी के ग्राम पंचायत छिन्दली में शासन द्वारा स्वीकृत नल जल योजना के तहत टंकी का निर्माण किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी की सुविधा हो सके मगर पीएचई एसडीओ व ठेकेदार की मिलीभगत से पूरा कार्य गुणवत्ताहीन किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि टंकी निर्माण कार्य मै 7 इंच का लोहा लगाया गया है जबकि 15 इंच का लगाना था व पिलर व बीम टेडे तिरछे बनाये गये साथ ही पाईप लाईन डालने में गुणवत्ताहीन सामग्री का भी उपयोग किया गया है पाईप लाईन के लिये 8इंच की सडक खोदी गई थी उसको 2इंच से़ गुणवत्ताहीन सामग्री लगाकर ढाला जा रहा है। वहॉ नल लाइन न ही चैक की गई न ही कही लाईन डाली गई जबकि एसडीओ पीएचई विभाग की मेडम का कहना है कि सभी कार्य ठीक हो रहा है ऐसी स्थिति में मेडम की भी मिलीभगत होना स्पष्ट नजर आ रहा है कि भ्रष्ट्राचार में इनका शामिल होना तय माना जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.