रहीम शेरानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के राणापुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 9 वीं और 11 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा 9 वीं में जहां 55.3 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा वहीं 11 वीं का 78.4 प्रतिशत परिणाम रहा है। नगर की कन्या शाला की छात्रा ने विद्यालय में साेनल मगनसिंह डाबर ने 9 वीं में 80.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही 11 वीं कक्षा में सुनिता गुलाबसिंह किराड़ ने 79 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर रही। कक्षा 9 वीं में 190 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई। परिणाम में 105 छात्राएं उत्तीर्ण हुई, जिसमें से 41 छात्राएं प्रथम श्रेणी, 58 छात्राएं द्वितीय श्रेणी, 6 छात्राआें को तृतीय श्रेणी व 6 छात्राआें को पूरक प्राप्त हुई। 79 छात्राएं अनुत्तीर्ण रही। इसी प्रकार कक्षा 11 वीं में सम्मिलित 153 छात्राआें में से 120 छात्राएं उत्तीर्ण हुई जिसमें से 38 छात्राएं प्रथम श्रेणी, 76 छात्राएं द्वितीय श्रेणी, 6 छात्राआें तृतीय श्रेणी व 21 छात्राआें को पूरक प्राप्त हुई। 12 छात्राएं अनुत्तीर्ण रही। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य खुजेमा अली एवं स्टाफ ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई व नवीन शिक्षण सत्र शुभकामनाएं दी।
