आधी अधुरी व्यवस्था के बीच कल से शुरू हो रही है यूपी बोर्ड परीक्षा,  कहीं क्षमता से अधिक छात्र देंगे परीक्षा, तो कहीं कक्ष निरीक्षकों की रहेगी किल्लत | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​

आधी अधुरी व्यवस्था के बीच कल से शुरू हो रही है यूपी बोर्ड परीक्षा,  कहीं क्षमता से अधिक छात्र देंगे परीक्षा, तो कहीं कक्ष निरीक्षकों की रहेगी किल्लत | New India Timesविधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर इस बार करीब महीने भर बिलंब से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। हर बार बोर्ड परीक्षा में व्यापक रुप से सुधार के दावे किये जाते हैं, लेकिन अगर जमीनी हकीकत की बात की जाये तो ये दावे खोखले ही दिखते हैं। ​आधी अधुरी व्यवस्था के बीच कल से शुरू हो रही है यूपी बोर्ड परीक्षा,  कहीं क्षमता से अधिक छात्र देंगे परीक्षा, तो कहीं कक्ष निरीक्षकों की रहेगी किल्लत | New India Timesस्थानीय के बी इंटर कालेज पयागपुर के इंटर के विज्ञान वर्ग के छात्रों का परीक्षा केंद्र मामराज बालिका राजकीय बिद्यालय नूरपुर बनाया गया, जहाँ संसाधन के अभाव में छात्र जमीन पर बैठ कर परीक्षा देंगे। कई केन्द्रों पर क्षमता से अधिक छात्र ठूस दिये गये हैं, तो कहीं कक्ष निरीक्षकों का ही टोटा है, जबकि कल से प्रथम पाली में हाई स्कूल की हिंदी व द्वितीय पाली में इंटर मिडियट की हिंदी के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा समपन्न होनी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article