श्रद्धा के साथ मनाया महाशिवरात्रि का पावन पर्व | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

श्रद्धा के साथ मनाया महाशिवरात्रि का पावन पर्व | New India Times

लंबे अरसे के बाद सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व होने से श्रध्दालुओं ने शिव मंदिरों मेें आस्था श्रद्धा और विश्वास का समागम के साथ सुल्तानपुर के पास अतिप्राचीन गंगामहादेव मंदिर मेें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सुख शांति और अमन चैन की कामना की। यहाँ पर दूर – दूर के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोले बाबा का अभिषेक किया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर आस्था श्रद्धा और विश्वास का समागम श्रध्दालुओं मेें दिखाई दिया, बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया।

श्रद्धा के साथ मनाया महाशिवरात्रि का पावन पर्व | New India Timesगंगामहादेव मंदिर की विशेषता यह है, कि यह स्थल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी प्रसिद्ध है। यह मंदिर चारों ओर से हरे-भरे वृक्षों और पहाडी के बीच में बसा हुआ एक प्रसिद्ध मंदिर है। यहाँ पर एक झरना भी है जो कि आकर्षण का केंद्र है। यहाँ पर दूर – दूर से श्रध्दालुगण आते हैं और बाबा भोलेनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं । महाशिवरात्रि के अवसर पर यहाँ पर मेला लगता है इस के साथ ही आदिवासियों का प्रसिद्ध भगोरिया पर्व की शुरुआत हुई। यहाँ पर आसपास के आदिवासी बहुल क्षेत्र के मादल की थाप पर नाचते हुए भगोरिया पर्व की शुरुआत करते हैं। श्रध्दालुगण की भीड़ सुबह से शाम तक चलती रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article