राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया का स्मरण कर उनकी समाधि पर अर्पित की श्रद्धासुमन | New India Times

संदीप शुक्ला/शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया का स्मरण कर उनकी समाधि पर अर्पित की श्रद्धासुमन | New India Times

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने आज क्षत्री परिसर में स्थित कैलाशवासी श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित की। यह वर्ष राजमाता जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। इस अवसर पर राजमाता जी की पुत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित रहीं।
सरसंघचालक भागवत ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राजमाता जी ने हिन्दुत्व के लिए जीवन जिया, राजमाता जी का कृतित्व भारतीय समाज को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि विश्व हिन्दू परिषद, विद्या भारती, भारतीय जनता पार्टी सहित अनेक संस्थाओं को अपने स्नेह से अभिसिंचित करने वाली राजमाता सिंधिया का यह जन्म शताब्दी वर्ष है। ग्वालियर आगमन पर उनको नमन करने संघ के वरिष्ठ अधिकारी आज प्रात: क्षत्री परिसर पहुंचे। इस अवसर पर स्वर्गीय राजमाता की पुत्री एवं विधायक श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थी। श्रीमति राजे ने इस अवसर पर नीलेश करकरे की शिंदे राजवंश के इतिहास पर लिखित पुस्तक भी भेंट की।
श्री भागवत के साथ श्रद्धासुमन अर्पित करने के अवसर पर सह सर कार्यवाह द्वय श्री सुरेश सोनी, डॉक्टर कृष्णगोपाल, क्षेत्र प्रचारक दीपक विसपुते, सह प्रान्त संघचालक अशोक पांडे, प्रान्त प्रचारक अशोक पोरवाल एवं सह प्रान्त कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर भी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.