मोटरसाइकल को तेज़ रफ़्तार कार ने मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर ही मौत पति व रिश्तेदार घायल, गोद में पैठे तीन वर्षीय बच्चे को नहीं आई कोई खंरोच | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

मोटरसाइकल को तेज़ रफ़्तार कार ने मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर ही मौत पति व रिश्तेदार घायल, गोद में पैठे तीन वर्षीय बच्चे को नहीं आई कोई खंरोच | New India Times

सीतापुर कोतवाली क्षेत्र के नैपालापुर पेट्रोल पम्प के सामने हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि महिला के पति का पैर टूट गया व सिर में चोट आई है साथ ही एक अन्य व्यक्ति के सिर में चोटें आईं हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामधार तिवारी उर्फ लालन निवासी हरिबसपुर थाना तालगांव आज किसी कार्य से अपनी पत्नी दुर्गा देवी व अपने रिश्तेदार अजय मिश्र निवासी कोरैया उदयपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर के साथ सीतापुर जा रहे थे कि तभी नैपालापुर के पहले स्थित पेट्रोल पम्प पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाकर जैसे ही सड़क पर पहुंचे तभी लखीमपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार फोर्ड फीगो कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार महिला की गोद में बैठा एक तीन साल का बच्चा दूर जा गिरा व महिला व अन्य लोग भी सड़क पर दुर तक घिसटते चले गये।
हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी तथा मोटरसाइकिल सवार रामधार तिवारी उर्फ लालन व अजय घायल हो गये जबकि महिला की गोद में बैठे बच्चे को खरोंच भी नहीं आई। दुर्घटना के बाद कार सवार कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर शाहमहोली चौकी इंचार्ज अजय दुबे व सिपाही महिपाल सिंह तथा एस आई रामदास ने मौके पर पहुँच कर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.