सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी | New India Times

अबरार पठान, खरगोन (मप्र), NIT:

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी | New India Times

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं उच्चमार्ग मंत्रालय द्वारा हाल ही में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गयी थी। इसका उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों से अवगत करवाना तथा नियमों के पालन के लिए जागरूकता फैलाना है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौतों में कमी आएगी।
मध्यप्रदेश में 5 से 11फरवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। जिसमें अंतिम दिन 11 फरवरी को इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत कसरावद पुलिस विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को यातायात गतिविधियों एवं नियमों के बारे में जानकारी दी। जिस में पत्रकारों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई पत्रकार श्री अकील खान एवं नीतीश लोनिया द्वारा भी बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी | New India Times

एसडीओपी हेमंत चौहान ने कहा की यातायात नियमों में एक तरफा चालानी कार्रवाई से सुधार होना संभव नहीं है इसके लिए जागरूकता अभियान भी जरूरी है। कसरावद थाना प्रभारी संजय द्विवेदी एवं उपनिरीक्षक शीतल सिंघार ने बच्चों को बताया कि वाहनों का बीमा समय पर कराये, वाहन सुरक्षित चलाने के साथ ही गाड़ी चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाए जाने की समझाइश दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article