जीराबोझी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, नाबालिग बच्चियों की हुई निर्मम हत्या पर पुलिस के खुलासे को लेकर खड़े किए सवाल | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

जीराबोझी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, नाबालिग बच्चियों की हुई निर्मम हत्या पर पुलिस के खुलासे को लेकर खड़े किए सवाल | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के ग्राम जीराबोझी में दोहरे हत्या कांड में भारत सरकार के पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद पीड़ित परिवारों से मिलने उनके गांव पहुंचे, वहां पर श्री प्रसाद पीड़ितों से मिले और नाबालिग बच्चियों की हत्या पर गहरा दुख जताया और हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया और पुलिस द्वारा इस घटना में पीड़ितों को ही अपराधी बनाने और उन्हें जेल भेजने की पुलिस की इस कार्यशैली की कड़ी निंदा की। श्री प्रसाद ने पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चों को पसगवां पुलिस द्वारा टार्चर किये जाने और जबरदस्ती जुर्म कबूल कराए जाने की इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए डी.एम. खीरी से फोन पर बात की और डी.एम. से कहा कि इस मामले में दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने और निर्दोषों को जेल भेजने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि पूरा गांव भेजे गए लोगों को निर्दोष बता रहा है और जब तक गांव के लोग सन्तुष्ट नहीं होंगे तब तक मैं भी संतुष्ट नहीं हूँगा और अगर इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी शांत नहीं बैठेगी और श्री प्रसाद ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और जब तक पीड़ित और ग्रामवासियों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे और न्याय के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। प्रदेश सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और प्रशासन सत्तापक्ष के नेताओं की कठपुतली बना हुआ है और साथ ही प्रदेश सरकार को नसीहत देते हुए कहा ऐसे प्रशासन पर कार्यवाही करें।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, पसगवां ब्लॉक अध्यक्ष शंकरबक्स सिंह, यूथ के मोहम्मदी विधानसभा प्रभारी शीबू सिद्दीकी, पुर्व विधानसभा प्रत्यशी संजय शर्मा, सनी गुप्ता, बलराम वरुण, सेवादल जिला संयोजक अनुज पांडय, एडवोकेट पिंकू मिश्रा, एडवोकेट अजीज सिद्दीकी, यूथ के महसचिव दानिश कुरेशी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अयाज़, सचिव अखलद, एडवोकेट रमाकांत द्विवेदी, सोसल पीपुल्स सोसायटी के अध्यक्ष बच्चू लाल द्विवेदी, अतुल मिश्रा, बनारसी त्रिर्वेदी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article