जामनेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, अलग- अलग वारदातों में लुटेरों ने दो लाख रुपये तक के जेवरात पर किया हाथ साफ | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जामनेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, अलग- अलग वारदातों में लुटेरों ने दो लाख रुपये तक के जेवरात पर किया हाथ साफ | New India Times

10 फ़रवरी की रात लगभग 2 बजे जामनेर शहर के रिहायशी इलाके में अज्ञात बदमाशों द्वारा सेंधमारी की कुल 4 वारदातों को अंजाम दिया गया। इन्हीं में से एक मामले में पाटीलवाडी निवासी पीड़ित भिमसिंग पाटील द्वारा कोतवाली में दर्ज तहरीर के मुताबीक 10 फरवरी की रात अंजान तत्वो ने उनके घर के पिछले दरवाजे पर दस्तक दी। दरवाजा खोलने पर जबरन घर के अंदर घुसे तीन-चार लोगों ने पीड़ित और उनकी पत्नी सविता को चाकु की नोंक पर एक कमरे में बिठाया और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी, उसके बाद घर की अलमारी में रखे सोने और चाँदी के जेवरातों को लेकर रफुचक्कर हो गए। पीड़ित के मुताबीक जेवरात की किमत 64 हजार रुपये बतायी गयी है। वहीं इसी रात शहर के सम्राट अशोक नगर, जलगांव सडक के गणेश नगर में कुल 3 निवासी घरों में सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दिया गया है, जिसमें चोरो ने कुल 2 लाख रुपयो तक के जेवरातों पर हाथ साफ़ किया है। 10 फरवरी के इस घटनाक्रम के उजागर होने के बाद 11 फरवरी को दिनदहाड़े कोतवाली के बिल्कुल पीछे महज 20 मीटर के अंतर पर बने श्री अपार्टमेंट में साडियां लपेटकर पहुंचे 2 युवकों ने एक प्लैट के दरवाजे को जोर जोर से पीटना शुरु किया जिससे घर के अंदर बैठी युवती काफी डर गयी उसने तत्काल अपने परीजनों को फ़ोन कर दरवाजे पर दी जा रही अंजान और डरावनी दस्तक के बारे में बताया, परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने साडी पहने उन दो लडकों को पुछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

युवक-युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

10 फरवरी कि रात हुयी सेंधमारी कि वारदातों की तफ्तीश में जुटी पुलिस को 11 फरवरी के दोपहर एक और अनहोनी की मौखिक खबर मिली जिसमें कालेज के युवा लडके और लड़की ने आपसी सहमती से किसी जहरीले चीज का सेवन कर लिया था। इस मामले में दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां लड़के की हालत नाजुक होने के कारण उसे जलगांव रेफ़र किया गया और लड़की का स्वास्थ बेहतर बताया गया है। आखिर वह क्या वजह रही कि इन दोनों युवाओं ने आपसी सहमती से जहरीली चीज खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया, इस बात को लेकर कई पहलुओं पर चर्चा का बाजार गर्म है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article