मप्र के बरेली थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किये जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने एसडीएम के माध्यम राज्यपाल को भेजा ज्ञापन | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​मप्र के बरेली थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किये जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने एसडीएम के माध्यम राज्यपाल को भेजा ज्ञापन | New India Timesमध्य प्रदेश रायसेन जिला के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश शासन द्वारा बरेली थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती को लाइन अटैच करने के विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा है।​

मप्र के बरेली थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किये जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने एसडीएम के माध्यम राज्यपाल को भेजा ज्ञापन | New India Timesरायसेन जिले में मंत्री के रिश्तेदार के ओवरलोड वाहन पर कार्रवाई करने की पादाश में बरेली थाना के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। रायसेन जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेजआज राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और बरेली थाना प्रभारी को पुनः बरेली थाना में नियुक्त किया जाने की मांग की। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप मालवी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कि बरेली थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती ने मंत्रियों के रिश्तेदारों के अवैध रेत के डंपरों पर कार्रवाई की थी इस वजह से एसपी द्वारा थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती को लाइन अटैच किया गया है। युवा कांग्रेस कमेटी विधानसभा सांची द्वारा यह चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द मांग पूरी नहीं होती है तो विधानसभा द्वारा ईमानदार अधिकारियों की हित के लिए लड़ाई जनआंदोलन में बदल दी जाएगी।​मप्र के बरेली थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किये जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने एसडीएम के माध्यम राज्यपाल को भेजा ज्ञापन | New India Times​इस अवसर पर सांची विधानसभा के सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article