गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में किया ध्वजारोहण | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में किया ध्वजारोहण | New India Times

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन ग्राउंड में ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश को संबोधित करते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा, हमने प्रदेश की जनता को दिए वचन-पत्र का तत्काल क्रियान्वयन किया है। मध्यप्रदेश के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाने के लिए हमने औद्योगिक नीति में बदलाव किया है। प्रदेश का भविष्य युवा शक्ति के हाथ में है। हम शहरी क्षेत्र में युवाओं के लिए अस्थाई रोजगार और कौशल विकास को जोड़कर ”युवा स्वाभिमान योजना” लागू करने जा रहे हैं।

सीएम कमलनाथ कहा- युवा स्वाभिमान योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के गरीब युवाओं को एक साल में 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। वृद्धजनों, दिव्यांगों और कल्याणियों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि अप्रैल महीने से 600 रूपये कर दी जायेगी। इसे हर साल बढ़ाया भी जायेगा। हम तेंदूपत्ता की मजदूरी दर 2000 रूपये प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 2500 प्रति मानक बोरा कर रहे हैं। हम तेंदूपत्ता की मजदूरी दर 2000 रूपये प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 2500 प्रति मानक बोरा कर रहे हैं। आवारा पशुओं के लिए गौशाला खोलने की दिशा में भी कार्य प्रारंभ हो चुका है। फरवरी महीने तक योजना को अंतिम रूप दे दिया जायेगा।
सीएम कमलनाथ ने कहा, जनजातीय कल्याण हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए हम जनजातीय सांसदों और विधायकों की एक समिति बनायेंगे। समिति की अनुशंसा पर जनजातीय कल्याण के कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा, आध्यात्मिक धरोहरों को संवारने और विकसित करने के लिए आध्यात्म विभाग का गठन किया गया है। जनता से किये गये वादों को पूरा करने में वित्तीय बाधा को आड़े नहीं आने दूंगा। अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से धनराशि जुटाकर सड़क, बिजली, सिंचाई, जलापूर्ति और नगरीय अधोसंरचनाओं को विकसित किया जायेगा।

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अस्पतालों में बेहतर इलाज हमारी प्राथमिकताओं में है। गांवों को विकसित किये बिना प्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। ग्राम पंचायत स्तर पर योजना बनाकर स्थानीय लोगों की भागीदारी से उसे पूरा किया जायेगा। ग्राम सभाओं को और अधिक सशक्त बनाकर विशेष महिला ग्राम सभा आयोजित की जायेंगी। सभी शासकीय, पुलिसकर्मी और अधिकारी जनसेवक हैं। मुझे उम्मीद है कि वो पूरी ईमानदारी और निष्ठा से प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे। हम एक नया प्रदेश गढ़ेंगे, जिसमें समाज के सभी वर्ग सरकार की चिंता के केंद्र में रहेंगे। जनता ने जिस भरोसे के साथ हमें जनादेश दिया है, हम उस पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article