मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

समाज की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से किया जाता है। दिन हो या रात, बरसता पानी हो या भीषण गर्मी, हर समय पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है। समाज में रहते हुए हमारा भी कर्तव्य बनता है कि उन की सेवाओं का सम्मान किया जाए, इसी तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए श्री बी. एस. मावले सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रतिवर्ष युवा दिवस पर कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों में से वर्ष भर उत्कृष्ट कार्यों करने वाले विभिन्न थानों के 21 चुनिंदा पुलिसकर्मियों को ” पुलिस प्राईड़ अवार्ड” से सम्मानित करने का कार्यक्रम आज 12 जनवरी 2019 शनिवार शाम 5 बजे स्थानीय राजस्थानी भवन में आयोजित किया गया है। आयोजक संस्था के अध्यक्ष एंव पत्रकार महेश मावले ने बताया कि इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक, मनोरंजन एवं अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इस कार्यक्रम में तथागत फाऊड़ेशन, खुशी वेलफेयर सोसायटी, पराग कंसलटेन्सी ,नाद ब्रह्म संगीत कला केन्द्र, बुरहानपुर एन सी सी तथा सारेगामा म्यूजिक ग्रुप का भी विशेष सहयोग प्राप्त है।
