लायंस क्लब द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं नि:शुल्क दवा वितरण शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ सोनभद्र (यूपी), NIT:

लायंस क्लब द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं नि:शुल्क दवा वितरण शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

लायंस क्लब ओबरा गौरव के तत्वाधान में अध्यक्ष एम जे एफ लायन बिमल प्रताप चौकसे के कुशल नेतृत्व में लायंस क्लब ओबरा गौरव द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं नि:शुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

ओबरा डैम के पार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम – सेमरतर के प्राथमिक विद्यालय में यह शिविर आयोजित किया गया जिसमें दर्जनों गांव के बुजुर्ग महिलाएं एवं बच्चों ने इस चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया तथा उनका चिकित्सीय परीक्षण कर उनके मध्य नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया यह चिकित्सा शिविर ओबरा परियोजना चिकित्सालय के कुशल चिकित्सक डॉ अमरनाथ बर्नवाल जी ,dr मयंक सिंह एवं ओबरा नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक लायन डॉ के एम जयसवाल के कुशल देखरेख में चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

इस चिकित्सा शिविर में बुजुर्ग महिलाओं एवं बच्चों समेत कुल 325 व्यक्तियों के मध्य नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

इस शुभ अवसर पर क्लब के महिला सदस्यों द्वारा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षार्थियों के मध्य टॉफी चॉकलेट बिस्कुट इत्यादि का भी वितरण किया गया।

क्लब के सदस्य एमजेएफ लायन विशाल गुप्ता द्वारा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता , स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य हेतु शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया तथा इन बच्चों को नशा न करने की प्रेरणा दी गई साथ ही उन्हें यह संकल्प दिलाया गया की यह बच्चे ना तो कभी स्वयं ही नशा करेंगे न ही अपने परिजनों व मित्रों को करने देंगे।

इस अवसर पर कड़ाके की ठंड के मद्देनजर ग्रामीणों के मध्य 251 कंबल व वस्त्र का भी वितरण क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया।

इस प्रकार के आयोजन को ग्रामीण क्षेत्र लोगों में बहुत सराहा तथा क्लब के लोगों को बहुत ही आशीर्वाद प्रदान किया और यह कहा की लायंस क्लब ओबरा गौरव सदैव ही इस प्रकार के समाज सेवा के कार्य में अग्रणी भूमिका निभाता आया है।

उक्त अवसर पर क्लब के रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन विमल सिंह जेसी, क्लब के जोन चेयर पर्सन लायन बृजेश तिवारी लायन घनश्याम सिंह, लायन प्रदीप जयसवाल ,लायन लल्लन यादव ,लायन सुरेश केसरी, क्लब के कोषाध्यक्ष लायन प्रभात कुमार बर्मन, लायन सुनीत कुमार खत्री, लायन अमित सेठ , लायन आदित्य जयसवाल, लायन उपेंद्र तिवारी , लायन चंद्रशेखर मौर्य , लायन अश्वनी मिश्रा, लायन अशोक कुमार जैन, लायन कृष्णा केसरी , लायन सुषमा केसरी , लायन नूतन चौकसे , लायन किरण सिंह, लायन सरिता मौर्य, लायन गंगा मिश्रा, लायन शशि कृष्ण जयसवाल, लायन कृष्णा जयसवाल लायन गीता यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article