प्रदेश का हर नागरिक हमारा वोटर है, एक कल्याणकारी सरकार से उसकी जो अपेक्षाएं हैं, वह पूरी हो यह जवाबदारी हमारी है: मंत्री जयवर्धन सिंह | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रदेश का हर नागरिक हमारा वोटर है, एक कल्याणकारी सरकार से उसकी जो अपेक्षाएं हैं, वह पूरी हो यह जवाबदारी हमारी है: मंत्री जयवर्धन सिंह | New India Times

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने अपने मंत्रालय का कार्यभार सम्हालने के बाद अधिकारियों की बैठक में कहा कि प्रदेश के हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएँ मिलें, यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा और बेहतर काम करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा।

श्री जयवर्धन सिंह ने अपरान्ह में अपने मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा कि इस प्रदेश का हर नागरिक हमारा वोटर है। एक कल्याणकारी सरकार से उसकी जो अपेक्षाएं हैं, वह पूरी हों, यह जवाबदारी हमारी है। उन्होंने कहा कि हर शहर और नगर की अपनी खूबियाँ होती हैं। उनका संरक्षण करने के साथ वहाँ की कमियाँ दूर हों, यह हमारा लक्ष्य है।

श्री सिंह ने कहा कि वे शीघ्र ही नगरीय विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और उसके बाद समग्र विकास का रोडमेप तैयार किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article