हनीफ खान, ब्युरो चीफ मिर्जापुर (यूपी), NIT:

भीषण कड़ाके की ठंड को देखते हुए ठंड से बचाव के लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रहे व्यक्तियों तथा निर्धन, अपंग, असहाय, वृद्ध-वृद्धा, भिक्षुओं के बीच रामेश्वरम समाज सेवी एवं अजित कुमार सिंह पटेल प्रधान ग्राम सभा पडरवा संस्था खोराडीह मिर्जापुर की तरफ से चुनार तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड राजगढ़ के ग्राम सभा इंद्र कुश पंचायत भवन के प्रांगण में शनिवार को आयोजित नि:शुल्क कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि दुखरन सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा गरीब असहायओं को संस्था की तरफ से दिए जाने वाले कंबल वितरित किए। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि ठंड से परेशान गरीब व असहायों को मदद करने से पुण्य होता है। उपस्थित जनसमूह को गरीबों की मदद के लिए प्रोत्साहित किया।
संस्था के प्रबंधक/ सचिव रामेश्वर सिंह ने कहा कि संस्था समाज की भलाई के लिए कार्य करती है जिसका मकसद जरूरतमंदों की सेवा करना है। इसके लिए संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने ऐसे जरूरतमंद लोगों की तलाश की है जो वाकई इसके हकदार हैं। संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि समाज के लिए कुछ करना सौभाग्य की बात होती है। समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है, समाज सेवा करने में दिली सुकून मिलता है। संस्था ने ठंड से ठिठुरते लोगों को कंबल देकर राहत पहुंचाने का कार्य किया है जो बहुत ही सराहनीय व नेक कार्य है। संस्था के संयोजक परमेश्वर सिंह ने कहा कि संस्था की तरफ से समाज सेवा के क्षेत्र में आगे भी कार्य किए जाते रहेंगे।
इस मौके पर दिलीप कुमार त्रिपाठी, रितेश कुमार सिंह पटेल, युवा समाज सेवी तेरस पटेल, सलीम खान बीडीसी ग्राम सभा पडरवा, धनंजय सिंह, राजेश सिंह, नित्यानंद, पूर्व प्रधान असरफ खान, अजय तिवारी, अनवर खान, अश्वनी कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान मुन्ना लाल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
