जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
पुलिस अधीक्षक हरदा आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती किरणलता केरकेट्टा के निर्देशन में पुलिस बल हरदा के द्वारा बुधवार को 01.03.2017 को जिले के लालबहाद्दुर शास्त्री कॉलेज, डिग्री कॉलेज हरदा, होली फेथ स्कूल हरदा, सरस्वती ज्ञान मंदिर हरदा, सनरेज स्कूल में बालक-बालिकाओं को महिलाओं एवं बालिकाओं पर होने वाले यौन अपराधों के संबंध में आत्मरक्षार्थ हेतु जुडो – कराटे का प्रशिक्षण निलेश सेन (ब्लेक बेल्ट) व उनके साथियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिला सेल व विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी उनि. भूपेंद्र सिंह पंद्राम व विशेष किशोर पुलिस इकाई प्र.आर. 186 पंकज नामदेव भी उपस्थित थे।
जुडो कराटे का प्रशिक्षण थाना हरदा, टिमरनी, खिरकिया क्षेत्र के स्कूलों में जाकर दिया गया। आगे भी स्कूल कॉलेजों में बालिकाओं के आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहेगा। पुलिस विभाग हरदा द्वारा चलाये गये जुडो कराटे प्रशिक्षण का समापन दिनांक 01.03.2017 को प्रातः 09.00 बजे स्थानीय नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड पर किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूल व कॉलेजों की बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा, श्रीमाती अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा, रक्षित निरीक्षक हरदा, जिला शिक्षा अधिकारी भावना दुबे, जिला खेल अधिकारी जमील खान आदि उपस्थित थे।
