रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के राणापुर में राज्य शिक्षा केंद्र के ओआईसी श्री अरुण भार्गव ने प्रतिभा पर्व के दूसरे दिन राणापुर विकासखण्ड की शालाओं का निरीक्षण किया एवं बच्चों से चर्चा की। खोबरा फलिया पाडलवा, मा वि पाडलवा, प्रा वि पाडलवा, मा वि कन्या राणापुर, बालक मा वि राणापुर, मा वि कन्या आश्रम बन, प्रा वि कन्या आश्रम बन, प्रा वि बन, मा वि भोडली, मा वि ढोल्यावाड बच्चों से विषय सम्बन्धित प्रश्न एवं सामान्य ज्ञान के प्रश्न तथा प्रतिभा पर्व की परीक्षा से सम्बंधित जानकारी ली गई, बच्चों की गुणवत्ता से प्रभावित हुए, कन्या आश्रम बन में ज्यादा मेहनत और सुधार की बात भी कही, शिक्षकों से विषय सम्बन्धित चर्चा कर बच्चों से बालसभा में गतिविधि करवाने के संबंध में निर्देश दिए। बी आर सी मनीष पंवार उनके साथ उपस्थित थे।
