14 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए भिवंडी प्रांत कार्यालय का स्टेनो रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

शारिफ अंसारी, भिवंडी/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

14 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए भिवंडी प्रांत कार्यालय का स्टेनो रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

14 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने भिवंडी प्रांत (SDO) कार्यालय के स्टेनो सुनील कांबले को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्रांत अधिकारी मोहन नलदकर को मामले की तहकीकात के लिए समूची रात कार्यालय में बिठा कर रखा और सुबह मामले की तहकीकात पूर्ण होने पर घर जाने दिया। भिवंडी प्रांत कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की चर्चा समूचे शहर में की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी तालुका स्थित असनौली गांव में जमीन की फेरफार करने के लिए 14 लाख रुपए की डिमांड प्रांत अधिकारी मोहन नलदकर के स्टोनो द्वारा शिकायतकर्ता से की गई थी। शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वतखोरी की शिकायत किए जाने के बाद ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उप अधीक्षक सावंत के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर स्टोनो को 14 लाख रुपये शिकायतकर्ता से लेते हुए रंगेहाथ धर दबोच है। भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने मामलेेेे की समूूूूची तहकीकात के लिए प्रांत अधिकारी मोहन नलदकर से लंबी पूछताछ की और रात भर कार्यालय में बिठा कर रखा व तहकीकात पूर्ण होने पर सुबह घर जाने दिया। ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा पुलिस स्टेशन में स्टेनो के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज कराया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article