अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक व चुनाव समिति के अध्यक्ष श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भिंड खंडा रोड पर भिंड विधानसभा कग्रेश प्रत्याशी रमेश दुबे के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग अपने घरों से निकल कर सभा स्थल पहुंचे। श्री सिंधिया की सभा में उपस्थित जनसैलाब बता रहा था कि वक्त है बदलाब का। श्री सिंधिया ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा, “जितना प्यारा किसान को खेत, उतना प्यारा भाजपा को रेत”। नर्मदा, चम्बल व सिंध नदी अवैध उत्खनन की चपेट में है। कांग्रेस की सरकार आई तो रेत के सारे कॉन्ट्रेक्ट निरस्त होगे। इसी क्रम उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में,रेत मिलेगा राशन में।इस प्रकार उन्होने भाजपा को कई मुद्दों पर घेरते हुए कग्रेश प्रत्याशी रमेश दुबे के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की।जिस मोके पर जिला अध्यक्ष जयश्री राम बघेल ,शहर अध्यक्ष भुता जी, हरवीर सिंह कुशवाह,अनिल ,प्रिंस दुवे आदि मौजूद रहे।
