संदीप शुक्ला, भिंड, NIT;
लालजी सिंह कुशवाह की हत्या के मामले मे अज्ञात आरोपी के संबंध मे जानकारी देने वाले को दिया जाएगा 10000/- रूपये का ईनाम । सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा ।
पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक राकेश छारी के नेतृत्व मे एक “एसआईटी” का भी गठन किया है, जिसमें निरीक्षक आसिफ मिर्जा बेग, कुशल सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक यतेन्द्र सिंह भदौरिया, आरक्षक यतेन्द्र कुशवाह, मनीष चौहान एवं साइबर सैल सदस्यों को रखा गया है ।
