तीन इनामी डकैत हथियारों समेत गिरफ्तार | New India Times

आसिफ शाह, भिंड ( मप्र ), NIT; ​तीन इनामी डकैत हथियारों समेत गिरफ्तार | New India Timesमध्यप्रदेश के भिंड जिले में तीन इनामी डकैतों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने गिरोह के सरगन और उसके दो साथियों के साथ हथियाररऔर बडी संख्या में जिंदा कारतूस भी बरामद की है।

मुरैना में डीआईजी अनिल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि गोहद चौराहा थाना प्रभारी विनोद छावई की टीम ने श्योपुर-मुरैना की पुलिस टीम के साथ मिलकर 30 हजार के इनामी डकैत वकीला मल्लाह और उसके 10-10 हजार के इनामी दो साथीयों को गिरफ्तार करने कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों पर हत्या, लूट, डकैती और अपहरण जैसे मामले हैं दर्ज हैं। हाल ही में इसी गिरोह ने सिंचाई विभाग के दो कर्मचारियों का भी अपहरण किया था।गिरफ्तार डकैतों के पाससे, 2 माउजर , एक अधिया, 50 से अधिक जिंदा कारतूस और 48 हजार रुपये कैश भी बरामद हुई है। इस कारवाई में मुरैना और श्योपुर जिले की पुलिस टीम भी साथ रही है। गोहद चौराहा थाना प्रभारी विनोद छावई की टीम को यह सफलता मिली है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.