पीयूष मिश्रा, सिवनी (मप्र), NIT:

राष्टीय आरक्षण पीड़ित वर्ग मोर्चा ने अपने मिशन के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। आरक्षण का आधार आर्थिक हो जातिगत नही के लिए दीपक पचौरी (राष्टीय प्रभारी) अरुण मिश्रा(संभाग प्रभारी) योगेंद्र मालवी( प्रान्त प्रभारी) के नेतृत्व में दल आज सिवनी जिला पहुचा जहाँ जिला संयोजक राजूलाल पटेल , विपिन शर्मा (लोकवाणी प्रिंट मीडिया ), जाहिद खान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व सेकड़ो की संख्या में पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

राष्टीय आरक्षण पीड़ित वर्ग मोर्चा के राष्टीय प्रभारी दीपक पचौरी ने संबोधित करते हुए बताया कि आज देश प्रदेश में एक्ट्रोसिटी एक्ट का पालन माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर, आरक्षण का आधार जातिगत न होकर आर्थिक हो कि मांग को लेकर पूरे देश मे सामान्य पिछड़ा व अल्प संख्यक रोड़ में प्रदर्शन करने को मजबूर हो गया है देश प्रदेश में राजनीतिक दल द्वारा अपने लाभ के लिए सामाजिक समरसता की हत्या की जा रही है ,हमारे बीच स्थापित भाईचारे को समाप्त कर द्वेष फैलाया जा रहा है इन सब कारणों से आज हमारे वर्ग को रोड में निकल कर न्याय की गुहार लगाना पड़ रहा है । अगर सरकार चुनाव के पूर्व अध्यादेश ला कर हमारे साथ न्याय करती है तो ठीक नही तो हम 78 प्रतिशत लोग अपनी सरकार खुद बनाकर अपने वर्ग को न्याय दिलाएंगे । आज सापक्स, करनी सेना जैसे सेकड़ो संगठन हमारे साथ है जो अब इस अन्याय को होने नही देगे । यही बात सबको समझने के लिए राष्टीय आरक्षण पीड़ित वर्ग मोर्चा हर जिले हर ब्लॉक में जनजागरण अभियान चला रहा है और इसके परिणाम सभी को आने वाले चुनाव में देखने को मिलेंगे । आगामी दो दिनों में हम सिवनी छिंदवाड़ा जिले के जनजागरण अभियान में है जिसमे हम सभी सामान्य पिछड़ा व अल्प संख्यक वर्ग के संगठन व जन मानस से चर्चा करेंगे व आने वाले चुनाव में हम उसका साथ देगे जो हमारे वर्ग के लिए हित मे कार्य करेगा।
