हजारों रूपये के अवैध शराब के साथ करैरा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times
संदीप शुक्ला, शिवपुरी (मप्र), NIT:
हजारों रूपये के अवैध शराब के साथ करैरा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि करैरा में अवैध शराब लेकर बेचने ले जाने के लिए एक व्यक्ति खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री रत्नेश तोमर ने अजय भार्गव को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें।

एस.डी.ओ.पी. करैरा के निर्देशन में थाना प्रभारी करैरा निरी. अजय भार्गव के नेत्रृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक बलविंदर ढिल्लन सउनि सुल्तान सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश जयंत आर. संदीप, द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी दबिश के दौरान एक व्यक्ति महुआ नदी रपटे से मुखबिर द्वारा बताए हुलिए में दिखा संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी भागने लगा बाद आरोपी का पीछा कर दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विनोद योगी 36 साल निवासी बार्ड नंबर 13 न्यू कॉलोनी करैरा का होना बताया ,जिसके कब्जे से कुल 60 बल्क लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग 6000 रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधाीक्षक द्वारा पूरी पुलिस टीम को बधाई दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article