क्लब टूर्नामेंट में भिण्ड ने मुरैना को 140 रनों से दी करारी शिकस्त | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप), NIT;

क्लब टूर्नामेंट में भिण्ड ने मुरैना को 140 रनों से दी करारी शिकस्त | New India Times​मुरैना में आयोजित अंडर-16 क्लब टूर्नामेंट के पहले मैच में भिंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 237 रन बनाए, जिसमें भिंड के राशिद ने 87 रन और अरुण ने 68 रन नॉट आउट बनाए। जवाब में मुरैना की पूरी टीम 26 ओवर में केवल 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भिंड की ओर से विष्णु भारद्वाज ने 5 विकेट, दुष्यंत ने दो विकेट व प्रमोद ने एक विकेट लिया । इस प्रकार आज के मैच में भिंड ने मुरैना को 140 रनों से शिकस्त दी। टूर्नामेंट में शानदार बॉलिंग का नजारा दिखाने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर विष्णु भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। टूर्नामेंट का दूसरा मैच एमसीसी क्लब मुरैना व भिण्ड के बीच कल मंगलवार को आयोजित होगा । टीम की सफलता पर टीम के प्रशिक्षक रवि शेखर कटारे व कोच सचिन शर्मा ने जीत पर हर्ष व्यक्त किया है और टीम की पुनः जीत की कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article