जुआ-सट्टा विरोधी अभियान के दौरान ग्वालियर पुलिस ने एक सटोरिए को किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

जुआ-सट्टा विरोधी अभियान के दौरान ग्वालियर पुलिस ने एक सटोरिए को किया गिरफ्तार | New India Times​पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन(भापुसे) के निर्देशानुसार जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक, पष्चिम श्री सतेन्द्र सिंह तोमर द्वारा अपने अधिनस्थ समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र विकसित करने के साथ-साथ जुआ एवं सट्टा खिलाने वालों की धरपकड़ करने के लिये निर्देशित किया था।

  वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों  के परिपालन में दिनांक 14.08.18 को थाना प्रभारी ग्वालियर श्री सुरजीत सिंह परमार को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कारीगरों की बगिया में एक व्यक्ति एक रुपये में 80 रुपये देने का लालच देकर सट्टा ले रहा है, उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी ग्वालियर ने मय उप नरीक्षक साधु सिंह एवं थाना बल की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर सट्टा लेने वाले को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अशोक पुत्र सुगनामल सेवारामनी उम्र 54 साल नि गडवे की गोठ माधोगंज का होना बताया है। गिरफ्तार सटोरिया के कब्जे से 53555/- रूपये बरामद हुए हैं। उक्त व्यक्ति पर थाना ग्वालियर में सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच की जा रही है।

By nit