शिल्पा शुक्ला, दतिया/ग्वालियर (मप्र), NIT;
मुकेश यादव हत्या काण्ड में फरार दो इनामी बदमाशों को गोराघाट पुलिस ने अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
गोराघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम उचाड रोड से गुड्डू उर्फ नाहर सिंह गौतम एवं हरनाम सिंह गौतम निवासी हिनौतिया को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के सम्बंध में जानकारी दी और पुलिस टीम को दस दस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की।
पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी के निर्देश पर गोराघाट थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत, ASI राजकुमार सिंह, ASI रामकुमार कटारे, प्रधान आरक्षक इरशाद खान, प्रधान आरक्षक अम्बिका नंदन, आरक्षक भरत रावत, रमन दुबे, पुष्पेन्द्र सिंह एवं अंकित शर्मा की कार्यवाही।
