बहराइच मतदाता जागरूकता रथ को डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झण्डी | New India Times

फ़राज़ अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​बहराइच मतदाता जागरूकता रथ को डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झण्डी | New India Timesविधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 अन्तर्गत जनपद बहराइच में पांचवें चरण में 27 फरवरी 2017 को सम्पन्न होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आये मतदाता जागरूकता बस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। ​बहराइच मतदाता जागरूकता रथ को डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झण्डी | New India Timesकलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी अजय दीप सिंह व पुलिस अधीक्षक डा. मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ (बस) को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी, ग्रामीण के देवेन्द्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. अमरकान्त सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेन्दु कुमार द्विवेदी, एबीएसए नगर बृज लाल, नगर संसाधन समन्वयक श्रीमती कान्ती मिश्रा, शिक्षक व जनकवि संतोष सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं पाॅयनियर ग्रुप आॅफ स्कूल, रवीन्द्र नाथ टैगोर तथा सैनिक स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं काफी संख्या में मौजूद रहे। पाॅयनियर ग्रुप आॅफ स्कूल, रवीन्द्र नाथ टैगोर तथा सैनिक स्कूल के छात्र-छात्राओं की अगवानी में मतदाता जागरूकता रथ केडीसी चैराहा पहुॅचा यहाॅ पर छात्र-छात्राओं ने लोगो को अनिवार्य मतदान का सन्देश दिया। तत्पश्चात मतदाता जागरूकता फखरपुर, कैसरगंज, हुजूरपुर, पयागपुर, चिलवरिया होते हुए दोनक्का से अगले जनपद बलरामपुर के लिए प्रस्थान कर गया। इस बीच रास्ते में आयी सभी बस्तियों में मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को मतदान का सन्देश दिया गया और अपील की गयी कि मतदान दिवस को अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। 
                      

By nit