सावन के दूसरे सोमवार को एक विशाल कांवड़ यात्रा धारेश्वर से तीसगांव पहुंची | New India Times

पंकज शर्मा, तिरला/धार (मप्र), NIT;

सावन के दूसरे सोमवार को एक विशाल कांवड़ यात्रा धारेश्वर से तीसगांव पहुंची | New India Times​”चल कांवडिया चल कांवडिया कांवड़ उठा कर” भक्ति भजन के साथ सावन के दूसरे सोमवार को ग्राम तीसगांव में श्री पिपलेश्वर महादेव युवा मित्र मंडल तीसगांव के तत्वावधान में एक विशाल कांवड यात्रा निकाली गई, जो धारेश्वर मंदिर धार से महादेव भगवान का जलाभिषेक करने कांवड में जल भरकर यात्रा प्रारम्भ होकर तीसगांव नगर में प्रवेश हुई, जहाँ नगर के प्रमुख मार्ग पर जगह-जगह शिव भक्तों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। यात्रा संयोजक सुरेश वैष्णव, कालुराम यादव, रघुनंदन पाटीदार व युवा रोहित वैष्णव के सान्निध्य में भगवान् का जलाभिषेक किया गया।​सावन के दूसरे सोमवार को एक विशाल कांवड़ यात्रा धारेश्वर से तीसगांव पहुंची | New India Timesइस कांवड यात्रा में अजय ठाकुर, संजय राठौर, सुरेश यादव , गोविंद ,अरूण, शुभम,रविन्द्र, राहुल, धर्मेन्द्र आदि अनेक बड़ी संख्या में ग्रामीण जन ,महिलाएं व युवा शामिल होकर युवा भजनों पर नाचते हुए बोल बम बोल बम बम बम बम की गुंज रही तीसगांव नगर में कांवडिया के जयकारे से माहौल शिवमंय हो गया था। यह जानकारी युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष रोहित वैष्णव ने संवाददाता को दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article