लखीमपुर खीरी जिला में पुलिस कार्रवाई में बडी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​लखीमपुर खीरी जिला में पुलिस कार्रवाई में बडी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद | New India Timesउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला में पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही के दौरान “थाना मोहम्मदी” के उoनिo धीरज सिंह मय हमराही पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राo बरखेड़ा कला से पिंटू पुत्र लालचंद को 20 लीo अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया तथा उo निo नवीन कुमार मय हमराही पुलिस टीम के साथ ग्राo मोहम्मदपुर दीना से मनोज पुत्र गंगाधर को 30 लीo अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया व उo निo जय प्रकाश यादव द्वारा गुरैला चौराहा से नंदकिशोर को 1030 पाउच कच्ची शराब सहित व उo निo वरुण कुमार तेवतिया द्वारा भोगियापुर से शिशुपाल को 1010 पाउच व उo निo के के यादव द्वारा कन्हारापुर से धर्मेंद्र को 20 लीo कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया। कांस्टेबल सुनील कुमार द्वारा ग्राo पल्हनापुर से बृजेश व श्रीपाल को 20-20 ली0 अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया। थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा 5 लीo अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित 2अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

 थाना सिंगाही-पुलिस द्वारा 20 लीo कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित सोवरन को गिरफ्तार किया गया है। थाना ईसानगर उoनिo उमाकांत ओझा द्वारा श्रीमती पूजा पत्नी गामा सिंह को 50 लीo कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया व उoनिo आदित्यनाथ उपाध्याय द्वारा सुकईलाल को 20 लीo कच्ची शराब सहित तथा उoनिo कैलाश यादव द्वारा मुनेश्वर गोनरे को 10 लीo कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है।

 इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों द्वारा 4 वांछित अभियुक्त व 45 वारंटियों की गिरफ्तारी भी की गयी है।

By nit