बहराइच जिला के प्रत्याशियों के साथ 14 फरवरी को होगी विकास भवन में बैठक | New India Times

फ़राज़ अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​बहराइच जिला के प्रत्याशियों के साथ 14 फरवरी को होगी विकास भवन में बैठक | New India Times
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 को ध्यान में रखते हुए बहराइच जिले से चुनाव लड रहे उम्मीदवारों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक 14 फरवरी 2017 को शाम 4 बजे विकास भवन सभागार में रखी गई है। ​बहराइच जिला के प्रत्याशियों के साथ 14 फरवरी को होगी विकास भवन में बैठक | New India Timesयह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्या शंकर सिंह ने बताया कि सभी मा. प्रेक्षकों से भी उक्त बैठक में सम्मिलित होने का अनुरोध किया गया है। श्री सिंह ने बताया कि सभी रिटर्निंग आफिसर्स को भी निर्देश दिये गये है कि 13 फरवरी 2017 को निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करते समय बैठक की सूचना से अवश्य अवगत कराते रहें। श्री सिंह ने बैठक में शामिल होने वालों से अनुरोध किया है कि सभी समय से बैठक में उपस्थित होने का कष्ट करें।
                        

By nit

One thought on “बहराइच जिला के प्रत्याशियों के साथ 14 फरवरी को होगी विकास भवन में बैठक”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article