विधानसभा चुनाव -2017: बहराइच के नये डीएम-एसपी ने 'मतगणना स्थल' गल्ला मण्डी परिसर का किया निरीक्षण | New India Times

फ़राज़ अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​विधानसभा चुनाव -2017: बहराइच के नये डीएम-एसपी ने 'मतगणना स्थल' गल्ला मण्डी परिसर का किया निरीक्षण | New India Timesबहराइच जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद नये जिलाधिकारी अजय दीप सिंह व पुलिस अधीक्षक डा. मनोज कुमार ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखने तथा मतगणना इत्यादि कार्यो के लिए चिन्हित किये गये स्थल कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर सलारपुर का निरीक्षण किया। मण्डी परिसर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया। कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार फुल-प्रूफ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।​विधानसभा चुनाव -2017: बहराइच के नये डीएम-एसपी ने 'मतगणना स्थल' गल्ला मण्डी परिसर का किया निरीक्षण | New India Timesगल्ला मण्डी परिसर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप निदेशक मण्डी को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य के लिए चिन्हित किये स्थलों को तत्काल खाली कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि पूरे परिसर में प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाय। शौचालयों इत्यादि का भी माकूल बन्दोबस्त किया जाय ताकि किसी भी कर्मचारी को कोई परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए एक प्लान भी तैयार कर लें ताकि गाड़ियों की आवागमन तथा कर्मिकों को कोई असुविधा न होने पाए। श्री सिंह ने यह भी निर्देश दिया कि पूरे परिसर में पानी का छिड़काव का भी प्रबन्ध कराया जाये ताकि धूल उड़ने से भी कोई समस्या उत्पन्न न हो। 

जिलाधिकारी ने गल्ला मण्डी प्रशासन को निर्देशित किया कि परिसर के अन्दर फैले हुए अनाज को सुव्यवस्थित ढंग से रखवाने की भी व्यवस्था की जाय ताकि पूरे परिसर में किसी प्रकार का कोई व्यवधान न रहे। उन्होंने इस कार्य की देख-रेख के लिए अपर जिलाधिकारी से कहा कि किसी अधिकारी को नामित भी कर दें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी, ग्रामीण के देवेन्द्र नाथ, नगर मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर नागेन्द्र कुमार, नानपारा के एसपी शुक्ला, मिहींपुरवा के कुॅवर वीरेन्द्र मौर्य, पयागपुर के गुलाम सरवर, कैसरगंज के अमिताभ यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
                     

By nit