तीन बच्चों की निर्मम हत्या कर पिता ने की आत्महत्या की कोशिश | New India Times

ओवैस सिद्दीकी, अकोला (महाराष्ट्र), NIT; 

तीन बच्चों की निर्मम हत्या कर पिता ने की आत्महत्या की कोशिश | New India Times​महाराष्ट्र के अकोला जिला में दिल दहला देनी वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने पहले अपने ही दो बेटों व एक बेटी की निर्मम हत्या की फिर आत्महत्या के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया।​
तीन बच्चों की निर्मम हत्या कर पिता ने की आत्महत्या की कोशिश | New India Timesअकोला जिले के बोरगांव मंजू पुलिस स्टेशन की हद में आने वाले ग्राम धोतर्डी में एक संगदिल पिता ने ही अपने 3 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और बच्चों की हत्या के बाद पिता ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। यह दिल दहला देने वाली घटना 9 मई को करीब रात 9 बजे हुई। इस घटना के कारण इलाके में खलबली मच गई है।​
तीन बच्चों की निर्मम हत्या कर पिता ने की आत्महत्या की कोशिश | New India Timesप्राप्त जानकारी के अनुसार धोतर्डी निवासी विष्णु इंगले नामक व्यक्ति द्वारा पहले अपने दो बेटों और एक बेटी को जहर पिलाकर मारने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। जहर का कोई खास असर न होने के कारण उसने दो बच्चों को बिजली का करंट लगाकर मारा जबकि एक बच्चे के सिर पर लोहे के कौंचे से वार कर उसकी हत्या कर दी, इसके बाद आरोपी ने खुद को चोट पहुंचाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस सनसनीखेज वारदात में तीनों बच्चों की मौत हो गई है जबकि हत्यारा पिता भी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। मृतक बच्चों के नाम अजय (17), मनोज (16) और शिवानी(15) हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद बोरगांव मंजू पुलिस ने मौके पर पहुंचने में सुस्ती बरती। रात को हुई इस घटना के कारण इलाके में हड़कम्प मच गया है, हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना के कारण पता नहीं चल सका था। देर रात पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.