भोंगाव अस्पताल में वैक्सीन इंजेक्शन की कमी, वैक्सीन उपलब्ध कराये जाने की मांग | New India Times

मोहम्मद जाकिर, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​भोंगाव अस्पताल में वैक्सीन इंजेक्शन की कमी, वैक्सीन उपलब्ध कराये जाने की मांग | New India Timesसामुदायिक चिकित्सा केन्द्र में कुत्ता काटे जाने की वैक्सीन के खत्म हो जाने के कारण कुत्ता एवं बंदर काटे जाने वाले लोगों को भारी असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है। नगर वासियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से चिकित्सालय में वैक्सीन मुहैया कराये जाने की मांग की है। 

भोगांव-मैनपुरी रोड पर स्थित सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र के अतिरिक्त विकास खण्ड सुल्तानगंज में स्थित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में कुत्ता-बंदर आदि जानवरों के काटे जाने की वैक्सीन के इंजेक्शन लगाये जाने की सुविधा उपलब्ध है। 
भोगांव में लगभग एक माह से वैक्सीन खत्म हो गयी हैै। चिकित्सालय मेें जिन मरीजो को पहले से वैक्सीन लगायी जा रही थी उन्हीं को बाकी बचे वैक्सीन के इंजेक्शन लगाये जा रहे हैं। नये मरीजों के चिकित्सालय पहुंचने पर उन्हें या तो मैनपुरी या सुल्तानगंज रिफर किया जा रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
इस सबंध में नगर के मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी अरमान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की है कि उसके बेटे फरमान को विगत 9 फरवरी को वैक्सीन के टीके लगाये गये थे, उसके बच्चे केा 11 फरवरी को पुनः टीका लगवाये जाने के लिए बुलाया गया तो वैक्सीन खत्म हो जाने की बात कहते हुये उसे मैनपुरी रिफर कर दिया गया। जब वह मैनपुरी पहुंचा तो वहां भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं कहकर सुल्तागंज जाने को कहा गया। जिसपर उसे मजबूरी में बाजार से वैक्सीन लगवानी पड़ी है। 
इस सबंध में चिकित्सा अधिकारी अमित भारती का कहना है कि वैक्सीन की सप्लाई न होने से वैक्सीन की कमी आ गयी है जिससे सिर्फ पहले के मरीजों को इंजेक्शन लगाये जा रहे हैं। वैक्सीन की सप्लाई आने पर सभी को समान रूप से दवा उपलब्ध कराई जायेगी। ​भोंगाव अस्पताल में वैक्सीन इंजेक्शन की कमी, वैक्सीन उपलब्ध कराये जाने की मांग | New India Times

बिना जरूरत न लगवाएं वैक्सीन का इंजेक्शन: अमित भारती

वैक्सीन के सबंध में चिकित्साधिकारी अमित भारती ने बताया कि जिन घरों में कुत्ता बिल्ली आदि जानवर पले होते हैं उनके काटने पर बीमारी के फैलने की आंशका कम रहती है। फिर भी यदि घर में पले कुत्ते बिल्ली ने काट लिया है तो उस स्थान को कपड़े धोने वाले साबुन से ढंग से धोकर उस पर टिंचर या डिटॉल लगा देनी चाहिये और दस दिन तक कुत्ते या बिल्ली पर नजर रखनी चाहिये,  यदि काटने वाले जानवर की इस दौरान मृत्यु हो जाती है तो हर हालत में मरीजों को नियमति रूप से वैक्सीन लगवानी चाहिये अन्यथा उसे चिकित्सक की परामर्श के अनुसार दवा देनी चाहिये और उसे व्यर्थ में वैक्सीन लगवाने से बचना चाहिेये। उन्होने कुत्ता बिल्ली आदि पालने वाले मालिकों से जानवरों को वैक्सीन हर हालत में लगवाये जाने की सलाह दी है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article