व्यापारी संघ का बाजार बंद रहा सफल | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​व्यापारी संघ का बाजार बंद रहा सफल | New India Timesव्यापारी महासंघ गैरतगंज के प्रत्येक रविवार को बाजार बंद के फैसले को नगर के व्यापारियों ने हरी झंडी देने के बाद ही अब पहले रविवार को अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को बंद रखकर उसे सफल बनाया है। इक्का दुक्का व्यापारियों की दुकानें खुले होने की सूचना पर व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने पहुंच कर दुकानें बंद कराईं।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष नवीन जैन ने नगर के व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि व्यापारियों ने जो निर्णय लिए उसे उन्होंने सफल बनाया। वही आगामी रविवार से यदि किसी की दुकान खुली दिखती है तो व्यापारी संघ द्वारा 1100 रु की अर्थ दंड की करवाई होगी एवं उक्त व्यापारी की सदस्यता खत्म कर दी जायेगी। यदि व्यापारी फिर भी नही मनाता है तो श्रम विभाग के गुमाश्ता कानून के अंतर्गत क़ानूनी करवाई के लिए बाध्य होंगे।

By nit