पेपर कटिंग कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का माल ​जलकर राख  | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​
पेपर कटिंग कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का माल ​जलकर राख  | New India Timesभिवंडी तालुका के दपोड़ा स्थित पेपर कटिंग कारखाने में लगी भीषण आग से गोदाम में रखा लाखों रूपये का कटिंग पेपर जलकर राख हो गया है। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की टीम द्वारा कड़ी मशकक्त के उपरान्त लगभग 4 घंटों में आग बुझाये जाने में सफलता मिली। पेपर में लगी आग से समूचे क्षेत्र में काला धुंआ आसमान में पसरा दिखाई पड़ा जिससे लोगों को सांस लेने में भी कुछ समय दिक्कतें झेलनी पड़ी।​पेपर कटिंग कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का माल ​जलकर राख  | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार दापोड़ा क्षेत्र स्थित एक पेपर कटिंग गोदाम में सुबह लगभग 10 बजे आग की लपटें उठती देखकर कार्यरत मजदूर आग को बुझाये जाने के प्रयास में जुट गये। मजदूरों से जब आग नहीं बुझी तो वह घबड़ाकर जान बचाकर बाहर निकल गये व अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी  गई।​​​पेपर कटिंग कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का माल ​जलकर राख  | New India Timesअग्निशमन टीम के साथ घटनास्थल  पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी राजेश पवार व फायर कर्मियों की अथक मेहनत द्वारा आग को लगभग 4 घंटे में बुझाये जानें में सफलता मिली। ​पेपर कटिंग गोदाम में आग लगने के कारण समूचे क्षेत्र में काला धुंआ पसरा दिखाई पड़ा जिससे क्षेत्रीय लोगों को सांस लेनें में दिक्कतें उठानी पड़ी। नारपोली पुलिस ने मामला दर्ज कर आग के कारणों को तलाश रही है। आग आगे अन्यत्र न बढ़ने से लोगों नें राहत की सांस ली है।   

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.