सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT;
बाणगंगा पुलिस स्टेशन इंदौरअंतर्गत कुछ हथियार बंद बदमाशों ने दो नवजवानों पर हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया साथ ही बीच-बचाव के लिए आने वाले परिजनों पर भी हमला किया गया जिसमें कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जवान वरुण चौहान और योगेश पाल रविवार रात को अपने इलाके में आयोजित दंगल देख कर लौट रहे थे कि तभी रामदत्त नगर इलाके में एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने दोनों जवानों को घेर लिया और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में जवान वरुण चौहान की मौत हो गई है। दोनों पर यह हमला घर के नजदीक हुआ था। शोर गुल सुनकर योगेश के परिजन और अन्य लोग भी बीच-बचाव के लिए पहुंचे थे। हमलावरों ने परिजनों पर भी हमला कर दिया, जिसमें योगेश के परिजन भी घायल होएगए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है
