खापा स्वामी रेलवे गेट पर जाम से जनता बेहाल, ओवरब्रिज निर्माण की उठी मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत खापा स्वामी रेलवे गेट पर इन दिनों आम जनता को भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रेलवे फाटक बंद होते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे रोजाना राहगीरों और वाहन चालकों को भारी मशक्कत और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रेलवे गेट बंद होने के दौरान एंबुलेंस, स्कूली बसों और आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को भी काफी समय तक फंसे रहना पड़ता है। फाटक खुलने के बाद भी अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने शासन-प्रशासन तथा रेलवे विभाग से यहां ओवरब्रिज (ROB) का शीघ्र निर्माण कराने की पुरजोर मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यहां ओवरब्रिज का निर्माण हो जाता है, तो न केवल यातायात सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि जुन्नारदेव और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन के दौरान समय की भी बचत होगी।

क्षेत्रीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस जनसमस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.