अग्रवाल मंडी टटीरी में 5 फुट के विशाल बर्फीले शिवलिंग की हुई भस्म आरती | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर सिद्ध पीठ श्री शनि धाम एवं श्री खाटू श्याम मंदिर, अग्रवाल मंडी टटीरी, बागपत में पहली बार 5 फुट ऊंचे बर्फ से निर्मित विशाल शिवलिंग का निर्माण किया गया। यह शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य पुजारी पंडित अनिल शास्त्री ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया और श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि एवं उनके परिवार की खुशहाली की कामना की।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालु अपने घरों से मिट्टी के पांच-पांच दीपक लेकर आए और उन्हें प्रज्वलित कर मंदिर परिसर को रोशन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मुख्य पूजन शाम 6 बजे से शुरू हुआ। इसके बाद बाबा बर्फानी की भस्म आरती की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। भस्म आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण गोयल, सचिव अंकुर पंडित, उपाध्यक्ष विनोद गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन मानव, सुनील कुमार गोयल, शुभम गोयल, अभिषेक गोयल, हर्षित जैन, विशाल गोयल, अतुल गोयल, सारिका गोयल, महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, मितलेश राजपूत, एडवोकेट सचिन गुप्ता, सुभाष गोयल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.