विधायक आतिफ अकील की पहल लाई रंग, चौक बाजार के व्यापारियों की समस्याओं पर प्रशासन ने शुरू किया पुनर्विचार | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

चौक बाजार के व्यापारियों को हो रहे भारी नुकसान और मोती मस्जिद चौराहे पर लगाए गए बैरिकेड के कारण ग्राहकों के न्यू मार्केट की ओर मुड़ जाने की समस्या को लेकर विधायक आतिफ अकील ने जिला प्रशासन एवं पुलिस आयुक्त से गंभीरता से चर्चा की।

बैठक के दौरान व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों को मजबूती से प्रशासन के समक्ष रखा गया। इस मुद्दे पर प्रशासन की ओर से पुनर्विचार की संभावना बनी है।

वहीं, सांसद आलोक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी इस मामले को लेकर प्रशासन से सीधे संवाद कर रहे हैं। व्यापारियों के हित में जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही सक्रिय पहल को सराहनीय बताया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.